BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान
24-May-2022 08:40 AM
PATNA : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. जहां पांच सीटों के लिए मंगलवार से अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 31 मई है. दूसरी तरफ नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी. जबकि नाम वापसी 3 जून तक ले सकते है.
राज्यसभा के लिए मतदान 10 जून को होगा. उसी दिन मतदान खत्म होने के बाद शाम पांच बजे से मतगणना होनी है. बता दें बिहार के जिन चार सदस्यों का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है. उनमें भाजपा के गोपाल नारायण सिंह व सतीश चंद्र दुबे, राजद की मीसा भारती, जदयू के केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह हैं. जबकि शरद यादव की सीट चार दिसंबर 2017 से खाली हैं.
राज्यसभा उपचुनाव में जदयू के एकमात्र प्रत्याशी अनिल हेगड़े निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं. विधानसभा के सचिव सह राज्यसभा उपचुनाव के निर्वाची पदाधिकारी ने नाम वापसी की निर्धारित अवधि तीन बजे के बाद उन्हें प्रमाणपत्र सौंप दिया. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व विधान परिषद सदस्य संजय सिंह गांधी मौजूद थे. इधर, प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में अशोक प्रियदर्शी मौजूद थे.