ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar News: जहरीले सांप ने लड़की को डसा, जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंच...

Bihar News: जहरीले सांप ने लड़की को डसा, जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंच गए परिजन, मच गया हड़कंप

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर रेफरल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सांप के डसने से घायल एक किशोरी को इलाज के लिए लाया गया. जानें...पूरी खबर.

15-May-2025 12:52 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को सांप ने डंस लिया, जिसके बाद नजारा देखने लायक था। दरअसल, सुपौल जिले के राघोपुर रेफरल अस्पताल में एक घटना घटी, जब बुधवार दोपहर को बेलही गांव की 14 वर्षीय किशोरी वर्षा कुमारी को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में घबराहट फैल गई। परिजन उसे तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


वर्षा कुमारी अपने घर के आंगन में कुछ काम कर रही थी, तभी आंगन में एक बिल के पास पैर पड़ने से वह नीचे धंस गया। इसके बाद अंदर छिपे सांप ने उसे डंस लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी को सांप के डंसने की खबर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ उसके घर पर जमा हो गई। 


इस दौरान कुछ युवक करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिल से सांप को निकालकर उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीण उसे लेकर राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। सांप को अस्पताल लाने की बात आग की तरह फैल गई, जिससे अस्पताल में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि किशोरी के प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


अस्पताल प्रशासन ने सांप को अस्पताल में लाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। सिक्योरिटी गार्ड्स को बुलाकर लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर किया गया, ताकि अस्पताल में शांति व्यवस्था बनी रहे और अन्य मरीजों को कोई परेशानी न हो। यह घटना यह दर्शाती है कि सांप के डंसने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करना आवश्यक है। साथ ही, सांपों के बारे में जागरूकता फैलाना और सांपों से बचाव के उपायों को समझना भी महत्वपूर्ण है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।