अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
31-Dec-2020 09:27 AM
PATNA : पटना के महिला थाने में बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वहां मौजूद पुलिसवालों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवती ने वहां पहुंच कर कहा कि मैने जहर खा लिया है.
युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया है, इसलिए उसने जहर खा लिया. जिसके बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये. युवती को आनन-फानन में गर्दनीबाद अस्पताल भेजा गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के बाद उसकी स्थिती समान्य होने के बाद उसे महिला थाने लाया गया.
जहां युवती ने बताया कि वह दानापुर कैंट के पास की रहने वाली है. उसके पिता की मौत हो गई है. तीन भाई हैं और कोई सपोर्ट नहीं करते. घर मां को मिलने वाली पेंशन की राशि से चलता है और कोई उसका ध्यान नहीं रखता. वह एक लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, पर लड़का भी धोखा दे दिया.
युवती ने बताया कि वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है, पर जब यह बात उसके भाइयों को पता चलेगा तो वह उसकी हत्या कर देंगे. उसका भाई अक्सर शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है. महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने कहा कि युवती को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है. उसकी मां और भाइयों को बुलाया गया है.