ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / purvi-champaran / Nigrani Action in Bihar: बिहार में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 4 हजार...

Nigrani Action in Bihar: बिहार में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 4 हजार रिश्वत लेते बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर गिरफ्तार

Nigrani Action in Bihar: बिहार में निगरानी विभाग ने मोतिहारी में बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

19-Dec-2025 01:27 PM

By FIRST BIHAR

Nigrani Action in Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। मुजफ्फरपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर को 4 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, मोतिहारी के केसरिया में तैनात बाल विकास परियोजना की एलएस अंबालिका कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने पहले आरोप की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम केसरिया पहुंची और सुपरवाइजर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।


जैसे ही घूसखोर महिला सुपरवाइजर रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम सुपरवाइजर को अपने साथ ले गई।


बताया जा रहा है कि आरोपी सुपरवाइजर ने 15 हजार की डिमांड की थी लेकिन चार हजार रुपए पर डील फाइनल हुई थी। निगरानी की टीम आरोपी सुपरवाइजर से पूछताछ करने के बाद उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी के इस एक्शन से जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है।