Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
12-May-2021 04:39 PM
PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन हो गया है. रामविचार राय कोरोना वायरस से संक्रमित थे. पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली है. कोरोना जैसी बीमारी से पीड़ित रामविचार राय की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था. रामविचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे. साल 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद रामविचार राय को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया था.
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और राजद नेता राम विचार राय कई दिनों से बीमार थे. वे किडनी रोग से भी ग्रस्त थे. समाजवादी नेता रहें राम विचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा से कई बार विधायक और नीतीश मंत्री मंडल में कृषि मंत्री रहे थे. राम विचार राय को मुजफ्फरपुर में लालू यादव का सिपाही कहा जाता था. जिन्होंने कभी लालू यादव का साथ नहीं छोड़ा. हालांकि इसबार के विधानसभा चुनाव में वे वीआपी के राज कुमार सिंह राजू से चुनाव हार गए थे.
पूर्व मंत्री के निधन पर आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्री रामविचार राय जी का कोरोना संक्रमण के कारण हुए आकस्मिक निधन से मर्माहत हूँ।वो मिलनसार प्रवृति के प्रखर समाजवादी नेता थे।उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।भगवान उनकी आत्मा को शांति व शोक-संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे."
पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्री रामविचार राय जी का कोरोना संक्रमण के कारण हुए आकस्मिक निधन से मर्माहत हूँ।वो मिलनसार प्रवृति के प्रखर समाजवादी नेता थे।उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।भगवान उनकी आत्मा को शांति व शोक-संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे pic.twitter.com/l2iWoC0J5T
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 12, 2021