BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
20-Jan-2026 05:37 PM
By First Bihar
PURNEA: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बायसी और चंपानगर थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल से एक ब्रेजा कार में 26 कार्टून शराब लादकर मधेपुरा ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर बायसी थाना पुलिस ने दालकोला चेक पोस्ट के पास वाहन को रोककर जांच की, जहां से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सूखे नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत चंपानगर थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, ये सभी आरोपी पहले भी सूखे नशे के कारोबार में जेल जा चुके हैं। जेल से रिहा होने के बाद से ही पुलिस इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूर्णिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।