चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
23-Feb-2025 02:39 PM
By Tahsin Ali
Bihar News: सुपौल के छातापुर का प्रतिष्ठित पनोरमा पब्लिक स्कूल अपने 5वें वार्षिकोत्सव समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है। यह गरिमामयी आयोजन आगामी 02 मार्च 2025 (रविवार) को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात समाजसेवी संजीव मिश्रा ने जानकारी दी है।
संजीव मिश्रा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड के सिंगर अल्ताफ राजा, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह, तथा मुख्य अतिथि माननीय मुकेश सहनी की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाएगी। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त है।
बता दें कि पनोरमा ग्रुप सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल एवं युवा प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह वार्षिकोत्सव सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा मंच होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नया कदम बढ़ा सकेंगे।
इस मौके पर पनोरमा पब्लिक स्कूल के तौसिफ हूसैन, राजन चमन, विकास कुमार, अरुण झा, जनिफ खान, राजू खान, शुभम वर्मा, छोटन मोदक, शेख तालिब, जारा प्रवीण व अन्य कई लोग मौजूद थे।
हम समस्त क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं सम्मानित अतिथियों से आग्रह करते हैं कि वे इस गौरवशाली आयोजन का हिस्सा बनें और इसे यादगार बनाने में सहयोग दें।
संपर्क करें: 9942523425
पनोरमा पब्लिक स्कूल, छातापुर