ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / purnea-news / Bihar Teacher News: शराब पीकर स्कूल पहुंच गया प्रधान शिक्षक, पुलिस ने बच्चों...

Bihar Teacher News: शराब पीकर स्कूल पहुंच गया प्रधान शिक्षक, पुलिस ने बच्चों के सामने ही दबोचा; शराबी HM पर एक्शन लेंगे ACS सिद्धार्थ?

Bihar Teacher News: बिहार के पूर्णिया में एक हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया और खूब हंगामा मचाया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शराबी हेडमास्टर को अरेस्ट कर अपने साथ थाने ले गई.

25-Feb-2025 04:07 PM

By Tahsin Ali

Bihar Teacher News: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग और सरकार लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं लेकिन अपनी आदत से मजबूर ऐसे शिक्षक भी हैं दो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो तब जब कोई शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच जाए। ऐसा ही एक मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। जिसके बाद भारी बवाल हो गया।


दरअसल, पूरा मामला कसबा प्रखंड अंतर्गत लखना पंचायत के रूसाबड़ी गांव के मजगामा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का है, जहां हेड मास्टर सूर्य नंदन सिंह नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। शराबी हेडमास्टर स्कूल में हंगामा कर रहा था तभी इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई। फिर क्या था बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। 


गांव के लोग शराबी हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। स्कूल में हंगामे की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और शिक्षा पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। जिसके बाद पता चला कि मास्टर साहब शराब के नशे में धुत हैं। अधिकारियों ने घटना की जानकारी स्थानीय कस्बा थाने की पुलिस को दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को बच्चों के सामने ही अरेस्ट कर लिया। पुलिस हेडमास्टर को गिरफ्तार कर कस्बा स्वास्थ्य केंद्र ले गई और वहां शिक्षक की जांच कराई गई। जांच में शिक्षक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। बाद में कस्बा थाने की पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को जलालगढ़ थाना के हवाले कर दिया। 


ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन हेड मास्टर शराब के नशे में स्कूल आया करते थे। गांव के लोगों ने कहा कि पुलिस ने तो अपना काम कर दिया है लेकिन क्या शिक्षा विभाग भी ऐसे शराबी हेडमास्टर के खिलाफ एक्शन लेगा?