“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
15-Sep-2025 06:52 PM
By First Bihar
PATNA: सीमांचल के प्रमुख शहर पूर्णिया को आज नये एयरपोर्ट की सौगात मिल गई। सीमांचल के लोग लंबे समय से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और 35,561 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान 1 वंदे भारत और 3 अमृत भारत ट्रेन और पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पीएम मोदी के इस सौगात पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया आगमन बिहार की प्रगति का प्रतीक है। 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन सीमांचल के विकास का द्वार खोलेगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा कि RJD-कांग्रेस गठबंधन बिहार के सम्मान और पहचान के लिए खतरा है। ये लोग बिहार को बीड़ी से तुलना कर अपमानित करते हैं। इनकी नजर सिर्फ वोट बैंक पर है। SIR मुद्दे पर घुसपैठियों को बचाने के लिए नारे लगाना और यात्राएं निकालना बिहार की सुरक्षा और संसाधनों को दांव पर लगाना है। बिहार की मिट्टी घुसपैठियों को नहीं सहन करेगी। इन्हें बाहर जाना ही होगा।
RJD-कांग्रेस के कुशासन पर निशाना साधते हुए संतोष सुमन ने कहा कि"इनके राज में सीमांचल पिछड़ा रहा। जंगलराज का दौर था, जहां हत्या-बलात्कार आम थे। महिलाएं असुरक्षित थीं। आज NDA सरकार में वही बहनें जीविका दीदी बन स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। ये परिवारवादी दल सिर्फ अपने तिजोरी भरते हैं, जबकि मोदी जी सबका साथ-सबका विकास का मंत्र दे रहे हैं।
उन्होंने पीएम मोदी द्वारा GST कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि 22 सितंबर से GST कम होना दिवाली-छठ का तोहफा है। इससे माताओं-बहनों का खर्च घटेगा। बिहार की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी कर रही है। RJD-कांग्रेस का कुशासन भूलकर बिहार आगे बढ़ रहा है। हम सबको एकजुट होकर विकास के इस पथ पर चलना होगा।