ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य डीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर... मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?

Home / bihar / Bihar News: पैर फिसलने से नदी में गिरे मां-बेटी और बेटा, डूबने से...

Bihar News: पैर फिसलने से नदी में गिरे मां-बेटी और बेटा, डूबने से मासूम बच्ची की मौत

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद के खुदवां थाना क्षेत्र के आधार बिगहा गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चार वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई है.

28-Jun-2025 03:02 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद के खुदवां थाना क्षेत्र के आधार बिगहा गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चार वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। दरअसल, पुनपुन नदी में मां, बेटी और बेटा डूबने लगे। जलस्तर अधिक होने के कारण गहरे पानी में चले जाने से चार वर्षीय बच्ची निधि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से मां और पुत्र को समय रहते बचा लिया गया।


खुदवां थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने जानकारी दी कि यह परिवार सलैया थाना क्षेत्र के उधन बिगहा गांव निवासी सुबोध सिंह का है। घटना उस समय हुई जब सुबोध सिंह की पत्नी अपने छह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और पुत्री निधि के साथ ससुराल से मायके जा रही थीं। रास्ते में पुनपुन नदी पार करने के लिए बने एक अस्थायी वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर रही थीं। तभी अचानक मां का पैर फिसल गया, जिससे तीनों नदी में गिर गए और डूबने लगे।


पास ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर सुनते ही घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और तुरंत जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने बच्ची निधि को मृत घोषित कर दिया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके कारण शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुनपुन नदी पर स्थायी पुल का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को जिला प्रशासन के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है। पुनपुन नदी में बारिश के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे अस्थायी रास्ते अत्यंत जोखिम भरे हो चुके हैं। इस स्थान पर पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।