ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / bihar / प्रशांत किशोर की यात्रा स्थगित: 11 जून से फिर शुरू होगी जन सुराज...

प्रशांत किशोर की यात्रा स्थगित: 11 जून से फिर शुरू होगी जन सुराज यात्रा, जानिए क्या है वजह?

15-May-2023 12:52 PM

By First Bihar

PATNA: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी जनसुराज पदयात्रा ब्रेक लग गया है. उन्होंने जन सुराज यात्रा स्थगित कर दिया है. आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पैर में दर्द है, खराब सड़कों पर हर दिन 20-25 किलोमीटर पैदल चलने के कारण से मुझे मसल टियर की समस्या हो गई है. इसलिए अभी 10 से 15 दिन के लिए यात्रा को स्थगित कर रहा हूं. वही उन्होंने कहा कि अगर आगे मेरी स्थिति और नहीं बिगड़ी तो 11 जून से फिर से यात्रा शुरू करने की कोशिश करूंगा. डॉक्टर्स ने कहा कि खराब सड़क की वजह से मेरे बाएं पैर का मसल फट गया है.


बता दें 200 से ज्यादा दिनों से ज्यादा यानी 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू की थी. इस क्रम में  वे लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से मिलते हे थे. उनका ज्यादातर ध्यान ग्रामीण इलाके पर था जहां पर लोगों से बातचीत भी कर रहे थे.


इस पदयात्रा के बीच प्रशांत किशोर लोगों से जाति और धर्म के आधार पर वोट नहीं देने की बात कह रहे थे. अपने इलाके की समस्याओं के आधार पर वोट देने और अपने बीच से एक साफ सुथरे और ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करने की अपील कर रहे थे.


प्रशांत किशोर की पदयात्रा अब तक लगभग 2500 km से अधिक की दूरी तय कर चुकी थी. जहां पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी पदयात्रा और शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली होते हुए दो दिन पहले समस्तीपुर जिले में पहुंची है.