खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Sep-2025 11:22 AM
By First Bihar
President Draupadi Murmu Pind Daan:धर्मनगरी गया में पितृपक्ष मेले के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह पहुंचीं। उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति का आगमन गया एयरपोर्ट पर हुआ, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद वे कड़े सुरक्षा घेरे के बीच विष्णुपद मंदिर पहुंचीं और अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान किया।
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से सुदृढ़ किया। गया एयरपोर्ट से लेकर विष्णुपद मंदिर तक के मार्ग पर शुक्रवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा की तैयारियों का जायज़ा लिया। राष्ट्रपति का काफिला 5 नंबर गेट, घुघड़ीटॉड़ बाईपास और बंगाली आश्रम होते हुए मंदिर पहुंचा, और वापसी भी इसी मार्ग से निर्धारित है। सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। हर मूवमेंट पॉइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षाबल तैनात हैं।
प्रशासन ने राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया है। आम वाहनों का परिचालन दोमुहान से सिकड़िया मोड़, 5 नंबर गेट से सीटी पब्लिक स्कूल, तथा चांद चौरा से बंगाली आश्रम-घुघड़ीटॉड़ मार्ग तक पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील की है। बोधगया से आने-जाने वाले यात्री अब फोर लेन गुलहड़िया चक मोड़, चाकंद रेलवे गुमटी, कंडी नवादा, कुकड़ा मोड़, मेहता पेट्रोल पंप और सीटी पब्लिक स्कूल मार्ग से यात्रा कर सकते हैं। वहीं, चांद चौरा से राजेंद्र आश्रम होते हुए दिघी तालाब मार्ग से भी आवागमन की अनुमति है।
इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने पुत्र अनंत अंबानी के साथ गया पहुंचे और पितरों को तर्पण अर्पित करते हुए पिंडदान किया। उनके आगमन पर भी प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। लगातार वीवीआईपी आगंतुकों की उपस्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विष्णुपद मंदिर, गया एयरपोर्ट और अन्य प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
बताया गया है कि राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उनके आगमन ने पितृपक्ष मेले को विशेष गरिमा प्रदान की है, जिससे गया की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उजागर हुई है।