ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा को पेंशन 400 की जगह 1100 किये जाने पर बोले...

बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा को पेंशन 400 की जगह 1100 किये जाने पर बोले प्रशांत किशोर, जनसुराज की सरकार बनी तो 2000 देंगे

प्रशांत किशोर ने वैशाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जन सुराज की ताकत का दावा किया और कहा कि उनकी सरकार बनी तो वृद्ध पेंशन ₹2000 की जाएगी। साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लालू, चिराग और मांझी पर परिवारवाद और जातिवाद को लेकर तीखा हमला बोला।

21-Jun-2025 05:43 PM

By First Bihar

VAISHALI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे वैशाली और समस्तीपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने वैशाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 


जन सुराज की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज अभियान ने एक पार्टी का रूप लिया। और आज यह पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि महज 7-8 महीने में ही जन सुराज से बड़ा संगठन किसी भी पार्टी के पास राजनीतिक संगठन के रूप में नहीं है। अगर आंकड़ों की बात करें तो 1 करोड़ लोगों ने मिलकर इस पार्टी का गठन किया है और करीब तीन से चार लाख लोग प्रतिमाह 10 रुपये की सदस्यता शुल्क देकर पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन रहे हैं। 'बिहार बदलाव यात्रा' की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से 20 मई को जेपी की जन्मभूमि सिताब दियारा से 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत की गई। यात्रा का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिहार की जनता को जागरूक करना है। 


जन सुराज की सरकार बनी तो 2 हजार पेंशन देगी

प्रशांत किशोर ने आज बिहार के लाखों वृद्धजनों को सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन में की गई बढ़ोतरी के लिए बधाई दी और कहा कि यह जन सुराज की ताकत है कि सरकार ने दबाव में आकर पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है और नवंबर में जन सुराज की सरकार बनने के बाद इसे फिर से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 2-2.5 वर्षों से हम लोग आवाज उठा रहे थे कि इस महंगाई के दौर में नीतीश कुमार महज 400 रुपये की पेंशन दे रहे हैं। हमारी लगातार आवाज उठाने के बाद आज सरकार ने जो फैसला लिया है, वह हमारे लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। जन सुराज के आने से दूसरे दलों में यह डर पैदा हो गया है कि अगर हम काम नहीं करेंगे तो जनता हमें वोट नहीं देगी। अभी तक बेहतर विकल्प के अभाव के कारण राजनीतिक बंधुआ मजदूरी चल रही थी, जो जन सुराज के आने से खत्म होती दिख रही है। 


पीके ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर बोला हमला

प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर उनके और जन सुराज के खिलाफ झूठे आरोप लगाने को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह NDA की सरकार है। हम उन्हें चुनौती देते हैं कि वे साइबर एक्सपर्ट की टीम से मामले की जांच कराएं और साबित करें कि उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वे सही हैं। उन्हें फेसबुक ग्रुप और पेज में फर्क भी नहीं पता। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप जायसवाल को चुनौती दी है कि वे यह भी बताएं कि वे सिखों के जिस अल्पसंख्यक कॉलेज में क्लर्क हुआ करते थे, उसके मालिक कैसे बन गए। और वे यह भी जानकारी साझा करें कि पिछले 20-25 वर्षों में उस मेडिकल कॉलेज से कितने नेताओं के बच्चों और परिजनों ने MBBS की डिग्री प्राप्त की है। अगर वे यह जानकारी साझा नहीं करते हैं तो जन सुराज जल्द ही प्रेस के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी साझा करेगा।


लालू-चिराग के बाद जीतन राम मांझी को खुली चुनौती

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को चुनौती दी कि वे अपने परिवार से बाहर अपने समाज के किसी योग्य व्यक्ति को अपने दल का नेता बना कर दिखा दें। बिहार में जो भी नेता हैं, चाहे वो लालू जी हों, चिराग जी हों या मांझी जी, ये सभी अपनी जाति की राजनीति नहीं कर रहे हैं। ये सभी नेता अपने बच्चों और अपने परिवार की राजनीति कर रहे हैं। जैसे लालू जी को यादव समाज की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ तेजस्वी यादव की चिंता है। उसी तरह चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को भी अपने समाज की नहीं, अपने परिवार की चिंता है।