बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
10-Jun-2022 09:35 AM
PATNA : बिहार में 100 नगर निकायों का कार्यकाल आज यानी गुरुवार 9 जून 2022 को खत्म हो जाएगा. इसके बाद इन बोर्ड का संचालन प्रशासकों को सौंपे जाने की कवायद की जाएगी.
इस पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर इस पर अंतिम निर्णय हो जाएगा. सूत्रों के अनुसार, बिहार नगरपालिका अधिनियम में चुनाव में देर होने की स्थिति प्रशासक और प्रशासक पर्षद दोनों तरह के विकल्प का प्रविधान है. आपको बता दें प्रशासक पर्षद में 06 मेयर-डिप्टी मेयर और सशक्त स्थायी समिति सहित नौ सदस्य होते हैं. इसके साथ ही एक अधिकारी को भी शामिल किया जाता है. अगर यह जिम्मेदारी प्रशासक पर्षद को दी जाती है, तो चुनाव तक शहरी निकायों में सभी जिम्मेदारी यही कमेटी करेगी. लेकिन अगर प्रशासक पर्षद को जिम्मेदारी देने पर सहमति नहीं बनती है, तो दूसरा विकल्प प्रशासक का है. जिसकी जवाबदेही उस जिलों के DM और अपर समाहर्ता को दी जाएगी जाएगी.
आपको बता दें कि इन सभी निकायों में चुनाव और शपथ ग्रहण का काम 9 जून 2017 को हुआ था. जहां पार्षदों का कार्यकाल 5 साल का होता है. वहीं पूर्णिया और कटिहार नगर निगम का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है.