पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार रंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरल रंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरल बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका… 1091 लैब असिस्टेंट की सीधी भर्ती, कल से खुलेगा आवेदन पोर्टल, जानिए पूरी डिटेल Bihar News : बड़ा रेल हादसा टला! खुले फाटक पर 10 मिनट तक हॉर्न बजाता रहा लोको पायलट,गेटमैन हुआ गायब; रेलवे ने लिया एक्शन Bihar Police Raid : आधी रात मचा हड़कंप, कमिश्नर के औचक निरीक्षण में 3 पुलिसकर्मी पाए गए दोषी , SSP को तुरंत कार्रवाई का आदेश ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार
11-Oct-2025 06:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब 9 सितंबर को एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी एक पिकअप वाहन चालक से 50 रुपये 'खर्चा' के नाम पर मांगते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि वाहन चालक ने जांच के दौरान बताया कि उसकी गाड़ी में अंडा लदा हुआ है, बावजूद इसके एक पुलिसकर्मी ने उससे 50 रुपये की मांग की। चालक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) सुशांत कुमार सरोज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धनहा अंचल के पुलिस निरीक्षक से जांच करवाई। जांच में पुष्टि हुई कि धनहा थाना के दारोगा श्रीराम शर्मा, उत्पाद विभाग के जमादार तार्निंग प्रसाद और होमगार्ड के चार जवानों ने मिलकर पिकअप चालक से अवैध रूप से वसूली की।
जांच रिपोर्ट के आधार पर SP ने तत्काल विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। दारोगा और जमादार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि चारों होमगार्ड जवानों को छह महीने तक कर्तव्य से वंचित रखने की सजा दी गई है। SP ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने या आम जनता से अवैध वसूली को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई की अनुशंसा जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी से भी की गई है।