ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / PMCH में मरीज की मौत के बाद हंगामा: परिजनों और डॉक्टरों के बीच...

PMCH में मरीज की मौत के बाद हंगामा: परिजनों और डॉक्टरों के बीच मारपीट, OPD सेवा ठप

पटना के PMCH में मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच मारपीट हो गई, जिसके बाद OPD सेवा ठप कर दी गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बदतमीजी का आरोप डॉक्टरों पर लगाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

03-Dec-2025 04:26 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के PMCH में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप OPD सेवाएं ठप कर दीं, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवा संचालित की जा रही है।


मृतक सुल्तानगंज के महेंद्रू के रहने वाले थे। उनके बेटे अमन सिंह ने बताया कि उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद तीन दिन पहले उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया था। बुधवार को ईसीजी जांच के दौरान उनकी बहन ने डॉक्टर से स्थिति खराब होने पर सवाल किया। इस पर डॉक्टर नाराज हो गए और बदतमीजी करने लगे। 


अमन के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें “बेवकूफ” कहते हुए धक्का दे दिया और उनका आईफोन भी छीन लिया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मारपीट के दौरान अमन की जेब में रखा एक लाख रुपया भी कही गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को डॉक्टरों के चंगुल से मुक्त कराया। अमन सिंहने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि घटना PMCH इमरजेंसी में हुई है। शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।