ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत

Home / bihar / PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से...

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Patna News: पटना में पीएमसीएच को डबल डेकर फ्लाइओवर से जोड़ने के लिए रैंप निर्माण तेजी से जारी है। मल्टी लेवल पार्किंग से जुड़ने पर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जबकि बाकरगंज नाला परियोजना अब भी अधूरी है।

02-Apr-2026 12:23 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना में पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल पार्किंग को जल्द ही डबल डेकर फ्लाइओवर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रैंप का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले महीने तक इसके पूरा होने की संभावना है। वर्तमान में गर्डर लगाने का काम जारी है और छत की तैयारी भी की जा रही है। इसके बन जाने से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।


जानकारी के अनुसार, यह पहला रैंप होगा जो डबल डेकर फ्लाइओवर को सीधे पीएमसीएच से जोड़ेगा। कुल तीन रैंप बनाने की योजना है, जिनमें से दो ऊपर वाले फ्लाइओवर से और एक नीचे वाले फ्लाइओवर से जुड़ेंगे। फिलहाल एक रैंप का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया हॉल के पूर्वी हिस्से में यह रैंप तैयार किया जा रहा है, जिसे पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा। 


फ्लाइओवर से पार्किंग की दूरी करीब 75 से 100 मीटर है। पार्किंग तक पहुंच के लिए तीन पिलर (पाया) बनाकर उन्हें रैंप से जोड़ा जाएगा। मेट्रो की ओर से जगह उपलब्ध कराए जाने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने इस परियोजना पर काम शुरू किया है, जिससे जल्द ही लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।


वहीं, शहर के बाकरगंज नाला परियोजना की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। दिसंबर 2023 तक पूरा होने वाला यह काम अप्रैल 2026 तक भी केवल 60 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। कई बार समय सीमा तय होने के बावजूद परियोजना में देरी जारी है। बुडको (BUDCO) की ओर से 31 मार्च तक की डेडलाइन दी गई थी, लेकिन काम अधूरा है। पटना स्मार्ट सिटी के तहत चल रही इस परियोजना पर करीब 18.77 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।