ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / bihar / Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा ? एक-एक बात को जानिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 में पांचवी बार बिहार दौरे पर पहुंचे। सिवान की जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पहले के राज में डर था, अब विकास हो रहा है।

20-Jun-2025 12:40 PM

By Viveka Nand

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 में पांचवी बार आज बिहार आये हैं. आज सिवान में जनसभा है. पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्यपाल-मुख्यमंत्री के अलावे कई केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं.

जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज 9518 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया जा रहा है. आज दो ट्रेनों का भी शुभारंभ किया जा रहा है. कुल 32 योजनाओं से बिहार को फायदा होने वाला है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से बधाई देता हूं. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले वाले के राज में क्या था, शाम में कोई घऱ से बाहर निकला था ? आज वो लोग प्रचार-प्रसार करता है. पहले वाले ने महिलाओं के लिए कुछ किया था ? हमने महिलाओं के लिए काफी काम किया. आरक्षण दिया. जब से काम करने का मौका मिला, तब से बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 

केंद्र सरकार ने बिहार के लिए काफी काम किया है. इसके लिए सभी लोगों को बधाई देनी चाहिए. 2024 के बाद मोदी सरकार ने बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है,काम शुरू है. इन्होंने जातीय आधारित गणना कराने का निर्णय लिया है. आप सभी लोग हाथ जोडकर प्रधानमंत्री को जवाब दीजिए कि,इन्होंने कितना बड़ा काम किया है. बिहार बहुत आगे बढ़ जायेगा, कोई पीछे नहीं रहेगा.