ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Home / bihar / प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया दो बड़ा तोहफा, सिक्स लेन रोड और...

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया दो बड़ा तोहफा, सिक्स लेन रोड और रेल दोहरीकरण योजना का किया ऐलान: दिलीप जायसवाल

दरभंगा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दो बड़ा तोहफा दिया है..सिक्स लेन रोड और भागलपुर-दुमका रेल दोहरीकरण।

11-Sep-2025 03:53 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा के शहरी विधानसभा के लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बारिश के बीच महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।  मंच पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई मंत्री संजय सरावगी ,सांसद गोपाल जी ठाकुर,मंत्री प्रेम कुमार ,मंत्री हरी साहनी सहित कई स्थानीय विधायक मौजूद रहे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दो बड़ा तोहफा दिया है। पहला सड़क मार्ग तथा दूसरा रेल मार्ग। वही उन्होंने कहा कि सड़क में बक्सर, भागलपुर तथा मोकामा से मुंगेर तक सिक्स लेन रोड चार हजार चार सौ सैतालिस करोड़ रुपया से बनेगा।


वही दूसरी तरफ रेल नेटवर्क को मजबूती प्रदान करने के लिए 177 किलोमीटर भागलपुर से दुमका के रामपुरहाट तक दोहरीकरण होगा। जिसके लिए तीन हजार एक सौ उनहत्तर करोड़ दिया गया है। कुल मिलकर केंद्र सरकार ने आठ हजार करोड़ का तोहफा देने का काम किया है। वही उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया आ रहे है।


वहीं स्थानीय विधायक सह मंत्री संजय सरावगी ने चुनावी जंग की तुलना महाभारत से करते हुए कहा कि जैसे कौरवों का हश्र हुआ था, ठीक वही हाल बिहार चुनाव में होगा। तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए उन्होंने कटाक्ष किया कि “टिका मिटा टोपी लगाने वालों के दिन अब लद चुके हैं।


उन्होंने दरभंगा के जाले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि रोजा के समय तेजस्वी यादव पहले मंदिर में पूजा कर माथे पर तिलक लगाए और कुछ ही देर बाद इफ्तार पार्टी में पहुंचकर टोपी लगाने से पहले उसी तिलक को मिटा दिया था।