पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
31-Dec-2019 08:20 AM
PATNA : अगर आप नए साल का जश्न पटना जू, ईको पार्क या फिर राजधानी के किसी अन्य पार्क में बनाने जा रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए। जी हां, नए साल के पहले दिन पटना जू, ईको पार्क सहित राजधानी के ज्यादातर पार्कों में बहुत कुछ बदला-बदला होगा। ना केवल इन जगहों पर एंट्री फी बढ़ी होगी बल्कि 1 जनवरी को देखते हुए टाइम टेबल भी बदला हुआ होगा।
पटना जू में नए साल का जश्न मनाने वाले लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है लिहाजा आपको 1 जनवरी के दिन ₹100 का टिकट खरीदना होगा। बच्चों के लिए ₹50 का टिकट मिलेगा जबकि इको पार्क में वयस्कों का टिकट ₹50 और बच्चों का टिकट ₹25 होगा। इसके अलावा एसके पुरी चिल्ड्रेन पार्क में ₹25, वीर कुंवर सिंह पार्क में भी ₹25 का टिकट वयस्कों के लिए मिलेगा। भीड़ को देखते हुए पटना जू और इको पार्क सहित सभी पार्कों में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। पटना जू के गेट नंबर 1 और 2 पर चार-चार अतिरिक्त काउंटर खोले जा रहे हैं। इको पार्क के फेज वन में तीन काउंटर जबकि फेज टू और फेज थ्री में दो-दो काउंटर रहेंगे।
हालांकि पटना जू और इको पार्क में जाने वालों को 1 जनवरी के दिन बोटिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। ज़ू में बैटरी कार और ट्रेन भी बंद रहेगी। पटना जू सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा जबकि इको पार्क 8 बजे से लेकर 5:30 बजे तक।