सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
09-Mar-2021 08:16 AM
PATNA : चौतरफा बढ़ती महंगाई के बीच पटना जू में मॉर्निंग वॉक करना भी अब लोगों के लिए महंगा पड़ने वाला है. मॉर्निंग वॉक के पास की दर बढ़ने वाली हैं. जू प्रशासन की तरफ से इससे तकरीबन 200 से 300 रुपये प्रति पास शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है. जू प्रशासन ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को प्रस्ताव भेजा है उसके मुताबिक पटना जू में मॉर्निंग वॉक करने वालों पर महंगाई की मार पड़नी तय है.
पटना जू प्रशासन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक के सीनियर सिटीजन के लिए 100 से 200 रुपये तक की वृद्धि का प्रस्ताव है. वन विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक के पटना जू प्रशासन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को कमेटी के सामने रखा गया है और इसी माह इस पर फैसला होने की उम्मीद है. कोरोना काल खत्म होने के बाद पटना जू में मॉर्निंग वॉक के लिए पास बनवाने का सिलसिला शुरू हो गया है. पास बनाने के लिए जू के गेट नंबर 2 के पास से फॉर्म लिया जा सकता है.
मॉर्निंग वॉक के लिए पहली बार पास बनाने वालों को 100 रुपये ज्यादा लगेंगे. रिन्यूअल कराने वाले लोगों को 100 रुपये अधिक शुल्क नहीं देना होगा. अभी सामान्य लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक पास बनाने के लिए 3 माह का 700 रुपये, 6 माह का 1200 रुपए और वार्षिक 2000 रुपये का शुल्क है. वहीं सीनियर सिटीजन के लिए 3 माह का 350 रुपये, 6 माह का 600 रुपये और 1000 रुपये में वार्षिक पास बनाया जाता है. परिसर में टहलने के लिए दोनों गेट से सुबह 5 बजे से एंट्री शुरू हो जाती है. बिना पास वाले लोग टिकट लेकर मॉर्निंग वाक कर सकते हैं.