ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / bihar / पटनावासियों के लिए राहत भरी खबर, डाकबंगला चौराहा BOB के 45 कर्मियों का...

पटनावासियों के लिए राहत भरी खबर, डाकबंगला चौराहा BOB के 45 कर्मियों का कोरोना टेस्ट निकला निगेटिव

27-Apr-2020 01:03 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है।पटना वासियों के साथ-साथ पटना जिला प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ लिए राहत भरी खबर है। पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े कोरोना के मामले में बड़ी राहत मिलती दिख रही है।


पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के 45 कर्मियों का सैम्पल टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। एक बैंक कर्मी का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी कर्मियों का का कोरोना टेस्ट कराया गया था। 


बता दें कि राजधानी पटना के डाकबंगला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों का सैंपल लेने के लिए शनिवार को बैंक को खुलवाया गया था। शनिवार को छुट्टी होने के बाद सभी बैंककर्मियों को बुलाया गया था। वहीं बैंक का कर्मी पटेल नगर स्थित जिस अपार्टमेंट में रहता था वहां रहने वाले सभी लोगों को अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रखा गया है।


बता दें कि बैंककर्मी जो करेंसी चेस्ट इंचार्ज थे वे कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे। बैंककर्मी का कोरोना चेन पटना के खाजपुरा से जुड़ा था । खाजपुरा में तबाही मचाने के बाद कोरोना ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर भी दस्तक दी थी। शुक्रवार को डाकबंगला चौराहा बैंक ऑफ बड़ौदा के एक चेस्ट इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।