ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Home / bihar / पटना वालों को नहीं मिलने जा रही राहत, मुख्य सचिव और DM की...

पटना वालों को नहीं मिलने जा रही राहत, मुख्य सचिव और DM की बैठक के बाद होगा फैसला

25-Apr-2020 10:30 AM

PATNA : पटना में कोरोना का खौफ बढ़ता ही चला जा रहा है। शुक्रवार को दो नये मामले सामने आने के बाद पटना के नये इलाकों में कोरोना संक्रमण की खतरा फैल गया है। खाजपुरा में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना ने डाकबंगला चौराहे पर भी दस्तक दे दी है।डाकबंगला के रास्ते कोरोना पटना के पटेल नगर तक पहुंच चुका है। डाकबंगला चौराहा बैंक ऑफ बड़ौदा के एक सीनियर मैनेजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वे खाजपुरा चेन से संक्रमित हुए। बैंक मैनेजर इस बैंक के चेस्ट हेड भी हैं। अब पटना वालों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक भी राहत मिलती नहीं दिख रही है।


पटना के डीएम कुमार रवि ने पटना में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच चिंता जाहिर की है।छूट देने के बारे में स्क्रीनिंग कमिटी ही फैसला लेगी। पटना डीएम ने बताया कि अभी स्थिति यथावत ही रहेगी और चीफ सेक्रेटरी के साथ स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक के बाद इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा। अगर छूट दिए जाने की बात होगी भी तो केंद्र की गाइडलाइन के साथ स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। फिलहाल स्थिति यथावत रहेगी। 


इसके अलावा एक बड़ी शर्त ये है कि दुकानें खोलने का ये नया आदेश उन इलाकों में लागू नहीं होगा जिन्हें कोरोना हॉटस्पॉट माना गया है या कंटेनमेंट घोषित किया गया है. पटना के राजेंद्र नगर, खाजपुरा और सुल्तानगंज का इलाका भी हॉट स्पॉट घोषित है. ऐसे में पटना प्रशासन ने अभी केंद्र के गाइडलाइन के बावजूद ढील देने पर कोई फैसला नहीं लिया है। 


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने आवासीय कॉलोनियों के पास बनी उन दुकानों को खोलने की इजाजत दी है जो नगरपालिका और नगर निगमों की सीमा के भीतर आती हों। लेकिन नया आदेश उन इलाकों में लागू नहीं होगा जिन्हें कोरोना हॉटस्पॉट माना गया है या कंटेनमेंट घोषित किया गया है। पटना के राजेंद्र नगर, खाजपुरा और सुल्तानगंज का इलाका भी हॉट स्पॉट घोषित है। ऐसे में पटना प्रशासन ने अभी केंद्र के गाइडलाइन के बावजूद ढील देने पर कोई फैसला नहीं लिया है।