ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / पटना विश्‍वविद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन 25 जून तक बढ़ा, 12 जुलाई...

पटना विश्‍वविद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन 25 जून तक बढ़ा, 12 जुलाई को होगा एंट्रेंस टेस्ट

05-Jun-2022 08:14 AM

PATNA: पटना विश्वविद्यालय में अब स्नातक में नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा कर 25 जून तक कर दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। पहले चार जून आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी और प्रवेश परीक्षा की तिथि 18 जून निर्धारित की गई थी। अब नियमित कोर्स के लिए इंट्रेंस टेस्ट 9 जुलाई को, व्यावसायिक कोर्स और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 


दरअसल, शनिवार को यह निर्णय पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ली गई। बैठक में कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार, कुलसचिव कर्नल कामेश कुमार और स्नातक नामांकन नोडल आफिसर बीएन कालेज प्राचार्य प्रोफेसर राजकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे। 


  • पीयू में 25 जून तक स्नातक के लिए आवेदन से सकते हैं 
  • सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट को देखते हुए बढ़ाई गई तिथि    
  • अब 9 जुलाई को नियमित व 12 जुलाई को व्यावसायिक कोर्स की होगी इंट्रेंस टेस्ट


515 बढ़ी सीटों के साथ होगा नामांकन

स्नातक सत्र 2022-23 में 4796 सीटों पर नामांकन दर्ज किया जाएगा। बीए, बीएससी और बीकाम के सामान्य पाठ्यक्रमों को मिलाकर पीयू के अन्य कालेजों में कुल 3,256 सीटें ही थीं। बाद में 515 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। इसमें पटना कालेज में सामान्य पाठ्यक्रमों की 600 सीटों को बढ़ाकर 780 कर दिया गया। वहीं, पटना साइंस कालेज की 600 सीटों को बढ़ाकर 660 किया गया। 


इतने सीटों पर होगा नामांकन

  • पटना साइंस कालेज - 750
  • मगध महिला कालेज - 1,156
  • बीएन कालेज - 1,130
  • वाणिज्य महाविद्यालय - 930


इस विषय में इतना होगा नामांकन

  • पटना कालेज: बीए में- 780, बीबीए में - 60, बीसीए में - 60, बीएमसी में- 60
  • वाणिज्य महाविद्यालय: बीकाम में- 400, बीकाम वोकेशनल में- 125