BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
14-Feb-2026 08:54 AM
By FIRST BIHAR
PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। अब प्रत्याशी और उनके केवल चार समर्थक ही प्रचार कर सकेंगे, और सभी के लिए संस्थागत परिचय पत्र अनिवार्य होगा। महिला कॉलेजों में प्रचार के लिए अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
प्रचार में शामिल सभी को केंद्रीय चुनाव कार्यालय से जारी परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य है। महिला और अन्य कॉलेजों में प्रचार के दौरान कुल पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। कुलपति व पीयू छात्र संघ मुख्य संरक्षक प्रो. नमिता सिंह ने कहा कि चुनाव को आदर्श और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी स्तर से तैयारी की जा रही है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि मतदान के लिए पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी गई है, जो पिछले वर्ग के 40 बूथ से अधिक है। चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए पोस्टर, होर्डिंग और प्रतिबंधित प्रचार माध्यमों का उपयोग नहीं होगा। महिला महाविद्यालयों या अन्य संस्थानों में जमावड़ा या भीड़ से पैनिक स्थिति उत्पन्न करने पर तत्काल रिपोर्ट दी जाएगी।
ऐसी स्थिति उत्पन्न करने वाले प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और कैंपस में तैनाती की जाएगी। बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को विभिन्न तकनीकी और संचालन संबंधी पहलुओं पर जानकारी दी गई।