अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Apr-2020 12:38 PM
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पटना यूनिवर्सिटी गेट से पीयू छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष यादव को गिरफ्तार किया है। साथ बैठे अन्य छात्रों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने की मांग कर रहे थे।
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष यादव अन्य छात्रों विशाल कुमार, विनय कुमार और आदित्य कुमार समेत तमाम छात्रों के साथ लॉकडाउन के बीच धरना पर बैठे थे। इसी दौरान पटना पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अचानक पटना यूनिवर्सिटी गेट पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस छात्रों को लगभग खदेड़ते हुए थाने तक ले गयी। इस दौरान छात्रों ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि कोटा में फंसे छात्रों को सरकार तुरंत वापस लाए। सरकार इस तरह बच्चों को उनके हाल पर नहीं छोड़ सकती। सरकार बच्चों के साथ ज्यादती कर रही है।