‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल
08-Apr-2023 02:42 PM
By HARERAM DAS
PATNA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पटना, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में आग लगने से घर जलकर खाक हो गए हैं. बीते 24 घंटे के अंदर राजधानी समेत कई जिलों में तबाही मची है.
बता दें राजधानी पटना में पॉल्ट्री फॉर्म में आग लगने से कई मवेशी झुलस कर मर गए. जहां बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना इलाके के अलीनगर स्थित एक चार मंजिला मकान के उपर पॉल्ट्री फॉर्म में आग लग गई. जिसमें जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. वही इस आग से फॉर्म के 20 मवेशियों के मरने की खबर है. मवेशियों के रखे चारे में अचानक से आग लग गई. वही पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर स्थित महावीर कॉलोनी के पास भीषण आग लगी.
दूसरी तरफ बेगूसराय शहर के नागदा मोहल्ले के एक घर में आग लगने से चार मवेशी सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले की है. दरअसल शनिवार की दोपहर सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले में एक घर में आग लग गई है। इस अगलगी में चार गाय जिंदा जल गए वही घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया.
वही रोहतास जिले में फल मंदी में भीषण आग लग गई. हादसा शुक्रवार की रात विक्रमगंज थाना क्षेत्र में तेंदुनी चौक के पास का है. जहां फल मंडी में अगलगी की घटना हुई. बताया जा रहा है कि आग देखते ही देखते इतनी भीषण तरीके से फैली कि आग की लपटें काफी दूर तक देखी जा सकती थी. इस अगलगी में लाखों रुपये के सामान बर्बाद होने की सूचना मिली है. शहर अंतर्गत विक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदुनी चौक के पास फल मंडी में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फल मंडी में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है.