ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / bihar / Patna School News: पटना में इस दिन रहेगी सभी स्कूलों की छुट्टी, जानिए.....

Patna School News: पटना में इस दिन रहेगी सभी स्कूलों की छुट्टी, जानिए.. क्या है वजह?

11-Apr-2025 04:46 PM

By First Bihar

Patna School News: राजधानी पटना के गंगा पथ क्षेत्र का आसमान 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना के अद्भुत करतबों का गवाह बनेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और आकाशगंगा पैराजंपिंग टीम रोमांचक हवाई प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम को राजकीय समारोह का दर्जा दिया गया है और इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।


यह आयोजन वीर कुंवर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसकी पहल बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की थी, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की स्वीकृति के बाद अंतिम रूप दिया गया। बिहार सरकार भी कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी तरह सक्रिय है।


21 अप्रैल को वायुमार्ग का निरीक्षण होगा, 22 अप्रैल को एयर शो का पूर्वाभ्यास और 23 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे। पूर्वाभ्यास के दिन, यानी 22 अप्रैल को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है, ताकि छात्र-छात्राएं इस रोमांचक प्रदर्शन को देख सकें और देश की वायुसेना पर गर्व महसूस कर सकें।


सुरक्षा के लिहाज़ से गंगा पथ और आसपास के क्षेत्रों में कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरस्पेस इन तीनों दिनों के लिए भारतीय वायुसेना के लिए आरक्षित रहेगा। पक्षियों से जुड़ी किसी भी संभावित समस्या से बचने के लिए आसपास की खाद्य दुकानों पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी।


तैयारियों की समीक्षा मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में की गई। पटना, सारण और आसपास के जिलों के जिलाधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मंच, ध्वनि, प्रचार, चिकित्सा, यातायात से लेकर वायुसेना कर्मियों के लिए विशेष एनक्लोजर तक सभी पहलुओं के लिए विभागवार ज़िम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।