BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा
23-Dec-2025 08:20 PM
By First Bihar
PATNA: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज का 359वां प्रकाशोत्सव पटना साहिब में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर प्रकाश पर्व के रूप में इस पर्व को मनाते हैं। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह पर्व सिख श्रद्धालु मनाते हैं। 2 दिन तक चलने वाले प्रकाशोत्सव में गुरु ग्रंथ साहिब का 48 घंटे का अखंड पाठ किया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती है।
इस दौरान लंगर भी आयोजित किए जाते हैं जिसमें दूर-दराज से आए सिख श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बार भी प्रकाश पर्व पटना साहिब में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। देश-विदेश से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए नीतीश सरकार ने व्यापक प्रबंध किये हैं। इस बार तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा में पहली बार काउंटिंग मशीनें लगाई जा रही है। जिसके माध्यम से इस साल पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का सटीक आकलन किया जा सकेगा। वही पटना से राजगीर के लिए 15 बसें मुफ्त चलाई जाएंगी।
इस बात की जानकारी बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि इस बार के प्रकाशोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी है। सिख श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग ने 15 बसों की व्यवस्था की है, जो मंगलवार 23 दिसंबर की सुबह साढ़े सात बजे पटना साहिब गुरुद्वारा से राजगीर स्थित शीतल कुंड तक जाएगी। मुफ्त बस सेवा 6 दिन लगातार निशुल्क श्रद्धालुओं को पटना से राजगीर और राजगीर से पटना लाएगी। 23 से 28 दिसंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। प्रकाश पर्व में आने वाले श्रद्धालु परिवहन विभाग की बस से निशुल्क पटना साहिब और राजगीर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।
बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं के पटना साहिब पहुंचने की संभावना है। जिसे देखते हुए पूरी व्यवस्था बिहार सरकार की ओर से की गयी है। श्रद्धालुओं के ठहरने, साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गयी है। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को प्रकाशोत्सव में लगाया गया है। बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखा गया है। प्रकाश पर्व की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। सिख श्रद्धालुओं का आना भी अब शुरू हो गया है।