बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
17-Feb-2021 11:07 AM
PATNA : बिहार के नए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आज पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट का जायजा ले रहे हैं. मंत्री नितिन नवीन पटना रिंग रोड के कन्हौली से सबलपुर तक का आज निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कन्हौली से इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण शुरू किया है और सबलपुर तक वह निर्माण कार्य का जायजा लेंगे.
पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट पर 71 किलोमीटर का काम पहले चरण में चल रहा है. 139 किलोमीटर के इस पूरे प्रोजेक्ट को अलग-अलग फेज में पूरा किया जाना है. पिछली सरकार के वक्त ही पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई थी और अब मंत्री पद का कामकाज संभालने के बाद नितिन नवीन इसका निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान आज उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की.
पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि इससे ना केवल पटना बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा रिंग रोड प्रोजेक्ट पूरा होने से पटना के आउटर स्ट्रेच को मदद मिलेगी. 71 किलोमीटर के प्रोजेक्ट पर पहले चरण में काम चल रहा है और बाकी के लिए भी जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से जारी है. मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह सपना रहा है कि रिंग रोड प्रोजेक्ट पूरा किया जाए और विभाग इस काम में पूरे जी-जान से लगा हुआ है.