ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / पटना : राजीव नगर मामले पर जगदानंद ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार...

पटना : राजीव नगर मामले पर जगदानंद ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार ठीक नहीं कर रही

03-Jul-2022 03:12 PM

PATNA: पटना नेपाली नगर में हो रहे बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार भी मोदी और योगी के तर्ज पर बुलडोजर चलाने का काम कर रहे हैं। नेपाली नगर में सरकार की आंख के नीचे मकान बनाए गए, लेकिन उस समय किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उनके घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। सरकार चाहे तो स्थानीय लोगों के लिए कोई सेटलमेंट कर सकती है। 


जगदानंद सिंह ने कहा है कि स्थानीय लोग बता रहे हैं कि हमनें ज़मीन की रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री की संस्था तो सरकार की है, फिर लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री कैसे करा ली। उस वक्त लोगों को मना क्यों नहीं किया गया कि ये ज़मीन सरकारी है और इसकी खरीद बिक्री संभव नहीं है। सरकार जरूर कोई अर्बन कॉलोनी बनाने के लिए ये जमीन खाली करा रही होगी। ऐसे में लोगों के साथ सेटलमेंट हो सकता था। 


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सरकार से सवाल पूछा है कि अगर इन्होने अवैध तरीके से सरकारी ज़मीन पर मकान बनाया है तो इन्हें बिजली सप्लाई कैसे मिली? इस इलाके में सड़क का निर्माण क्यों कराया गया ? स्थानीय लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई से घर बनाया अब ये लोग इसे खाली करा रहे हैं। सरकार को कार्रवाई के बदले आर्थिक जुर्माना वसूल कर उनको घर देना चाहिए।