अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-Jul-2022 07:50 AM
PATNA: राजीव नगर मामलें को लेकर आज यानी 19 जुलाई को फिर सुनवाई होने वाली है। दरअसल, नेपाली नगर में जिला प्रशासन 95 घरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की थी, जिस पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया था। इसी मामले में पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। आज बिजली कंपनी की तरफ से जवाब दाखिल किया जाएगा।
आपको बता दें, प्रशासन 95 घरों को ध्वस्त करने के लिए सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंची थी। 40 मकान तोड़ भी दिए गए थे। इसको लेकर हाईकोर्ट में पहले भी दो दिन सुनवाई हुई, जिसके बाद आज फिर मामले की सुनवाई होने वाली है। पहले की सुनवाई 6 और 14 जून को हुई थी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा था कि राजीव नगर में रहने वाले लोगों को बिजली-पानी उपलब्ध कराया जाए। बिजली कंपनी सोमवार को 30 प्रभावित घरों में आपूर्ति बहाल करा दी थी।
14 जुलाई को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने कहा था कि पटना जिला प्रशासन ने आखिर रोक का आदेश जारी होने के बावजूद देर शाम तक बुलडोजर से मकानों को तोड़े जाने का सिलसिला कैसे जारी रखा, यह सवाल बड़ा गंभीर है। इसके अलावा नेपाली नगर के इलाके में बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाने को लेकर भी हाई कोर्ट ने बिजली कंपनी से जवाब तलब किया है। इस मामले में आज बिजली कंपनी की तरफ से जवाब दाखिल किया जाएगा। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई आज करेगा।