ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग

Home / bihar / Holi 2025: होली पर घर लौटने वालों परेशान , पटना रेलवे स्टेशनों पर...

Holi 2025: होली पर घर लौटने वालों परेशान , पटना रेलवे स्टेशनों पर चोरों ने मचाया आतंक

Holi 2025: होली पर घर लौटने वालों के लिए परेशानी, पटना रेलवे स्टेशनों पर चोरों ने मचाया आतंकहोली पर घर लौटने वालों के लिए परेशानी, पटना रेलवे स्टेशनों पर चोरों ने मचाया आतंक

14-Mar-2025 01:56 PM

By First Bihar

Holi 2025: पटना जंक्शन और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होलिका दहन के दिन भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। हर ट्रेन यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। इसी दौरान, चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया और भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों का सामान चोरी करने लगे। यात्रियों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे अपने सामान को संभालने लगे।

पटना जंक्शन पर महिला का पर्स चोरी

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर जब कोसी हटिया ट्रेन पहुंची, तो यात्रियों की भीड़ बोगियों में चढ़ने लगी। इसी दौरान, भुवनेश्वर की रहने वाली एक महिला यात्री जूली मिश्रा का पर्स चोरी हो गया। उनके पर्स में 5000 रुपये नकद और एक सोने की कान की बाली थी। इस घटना के बाद उन्होंने पटना जंक्शन जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।

विदेश से लौटे यात्री का बैग गायब, लाखों के गहने चोरी

दानापुर रेलवे स्टेशन पर भी चोरों का आतंक देखने को मिला। बक्सर के रहने वाले यात्री राकेश ओझा, जो कतर में मजदूरी करते थे, होली मनाने के लिए अपने देश लौटे थे। पटना एयरपोर्ट से दानापुर स्टेशन पहुंचने के बाद बदमाशों ने उनका बैग उड़ा लिया। इस बैग में लाखों रुपये के सोने के आभूषण भी थे। उन्होंने दानापुर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।

ट्रेनों में जबरदस्त भीड़

होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ पटना के रेलवे स्टेशनों पर देखी गई। लोकल रूट की ट्रेनें भी पूरी तरह भरी हुई थीं। दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले यात्री किसी भी हाल में होली के दिन घर पहुंचना चाहते थे, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई।