घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
19-Apr-2022 11:04 AM
PATNA : पटना पुलिस में अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादले के पहले चरण में लॉटरी सिस्टम के जरिए अलग-अलग थानों में 80 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने लॉटरी सिस्टम को अपनाते हुए ट्रांसफर और पोस्टिंग की है। उनका कहना है कि इस तरह के तबादले में कोई शिकायत नहीं मिलती और पारदर्शिता बनी रहती है।
माना जा रहा है कि पटना पुलिस में हुए यह तबादले शुरुआती दौर के हैं। अभी और भी पुलिस पदाधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। आगे भी पटना एसएसपी लॉटरी सिस्टम को ही तबादले का आधार बनाएंगे। पटना के अलग-अलग स्थानों में एसआई और एएसआई की पोस्टिंग होने वाली है। वहीं कई थानों में नए थानाध्यक्षों की भी पोस्टिंग होनी है यह सब कुछ लॉटरी सिस्टम के जरिए होने जा रहा है।
आइए आपको बताते हैं कि लॉटरी सिस्टम दरअसल काम कैसे करता है। पटना एसएसपी के मुताबिक खाली पदों के मुताबिक थाना क्षेत्रों के नाम अलग-अलग कागज पर लिख दिए जाते हैं। इन सभी पर्चियों को एक बॉक्स में डाल दिया जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी कतार में खड़े होकर बॉक्स में रखी किसी एक पर्ची को उठाते हैं। उस पर्ची में जिस थाने का नाम आता है उसी थाने में पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी जाती है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और ट्रांसफर पोस्टिंग के पीछे का कोई खेल नहीं होता। पुलिसकर्मी मनचाहा पोस्टिंग के लिए कोई अर्जी भी नहीं लगा पाते। अगर किसी पुलिसकर्मी को लॉटरी से मिली पोस्टिंग पर जाने में परेशानी है तो इसके लिए उसे उचित कारण बताना होता है।