PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
19-Nov-2025 04:49 PM
By First Bihar
PATNA: पटना पुलिस ने हथियारों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिटी एसपी के अनुसार, चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से चार अभियुक्तों को एक देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मोकामा से हथियार लाकर पटना और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित हथियार तस्करी नेटवर्क था, जिसकी गतिविधियों पर काफी समय से नज़र रखी जा रही थी।
सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के नेटवर्क, सप्लाई चेन और संपर्कों की जांच जारी है। पुलिस टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा हथियार कहां-कहां भेजे जाते थे। पटना पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा और अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
REPORT-SURAJ KUMAR-PATNA