कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक
31-Aug-2025 05:35 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के परसा बाजार गोलीकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। बताया जाता है कि अवैध हथियार से खेल-खेल में गोली चल गई थी। घटना राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर गांव की है। जहां हुई गोलीबारी की घटना का पटना पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। इस घटना में 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के साथ-साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
घटना कैसे घटी?
पुलिस जांच में सामने आया कि एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया था। उसी दौरान गांव के बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में हथियार चल गया और गोली पास ही मौजूद धर्मेंद्र के पांच वर्षीय बेटे को जा लगी। गोली लगते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले गए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही परसाबाजार थाना पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ईस्ट के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर महज 12 घंटे के भीतर आरोपितों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुणाल उर्फ कल्लु (18 वर्ष), निवासी शिवनगर, छोटे कुमार उर्फ नितिश कुमार (19 वर्ष), निवासी नुरमोहिनुद्दीनपुर, ऋषिकेष कुमार (19 वर्ष), निवासी शिवनगर एवं एक नाबालिग के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के पास से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है। इनके पास से 2 पिस्टल, 1 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, 1 फायर किया हुआ खोखा और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है।
सिटी एसपी ईस्ट ने बताया कि समय रहते पुलिस ने घटना का उद्भेदन कर लिया है। यह साफ हो गया है कि अवैध हथियारों की मौजूदगी से गांवों में भी गंभीर खतरे बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि तकनीकी जांच और छापेमारी के जरिए अपराधियों को जल्द पकड़ना संभव है। फिलहाल घायल मासूम का इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की टीम नजर बनाए हुए है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट