ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / पटना NMCH में फिर बवाल, कोरोना मरीज की मौत के बाद जमकर तोड़फोड़,...

पटना NMCH में फिर बवाल, कोरोना मरीज की मौत के बाद जमकर तोड़फोड़, परिजनों ने डॉक्टरों के साथ की बदसलूकी

28-Apr-2021 10:53 AM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में जबरदस्त हंगामा हुआ है. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों को निशाना बनाया और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है. 


एनएमसीएच को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हो रही है. ऐसे में परिजनों का गुस्सा डॉक्टरों के ऊपर निकल रहा है. इसी क्रम में आज फिर कोरोना मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. खूब तोड़फोड़ के साथ ही उन्होंने डॉक्टरों के साथ भी बदसलूकी की. किसी तरह डॉक्टरों ने एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई.


गौरतलब है कि NMCH को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद लगातार यह तीसरा मामला है जब अस्पताल में तोड़फोड़ और डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की घटना हुई है. इसके पहले भी मृतकों के परिजन डॉक्टरों के साथ हाथापाई और अस्पताल में हंगामा कर चुके हैं. इसको देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. लेकिन आज हुआ यह बवाल पुलिस की मौजूदगी में ही हुआ. पुलिस सुरक्षा के बावजूद भी परिजनों ने डॉक्टरों को अपना निशाना बनाया.