ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar News: नए साल में भ्रष्ट अधिकारियों पर टूट पड़ी निगरानी ब्यूरो, दो...

Bihar News: नए साल में भ्रष्ट अधिकारियों पर टूट पड़ी निगरानी ब्यूरो, दो धनकुबेर के खिलाफ DA केस तो चार को रिश्वत लेते भेजा जेल

Bihar News: वर्ष 2025 में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अब तक पांच केस दर्ज किए गए हैं. इमें 3 ट्रैप केस, वहीं दो आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने केस दर्ज की गई है.

07-Feb-2025 01:00 PM

By Viveka Nand

Bihar News: नए साल में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ टूट पड़ा है. भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ राज्य सरकार की तीन एजेंसी, विशेष निगरानी इकाई, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और आर्थिक अपराध इकाई कार्रवाई करती है. 2025 में सिर्फ निगरानी ब्यूरो ने 6 फरवरी तक पांच कार्रवाई की है. इनमें तीन ट्रैप केस जबकि अवैध संपत्ति अर्जित करने का दो मामला दर्ज किया गया है .निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने वर्ष 2025 में 6 फरवरी को पांचवी कार्रवाई की है. 

7 जनवरी को पहला केस

विजिलेंस ने  7 जनवरी 2025 को केस संख्या-1 दर्ज कर बिजली विभाग के कंट्रोलर आफ स्टोर पटना अखिलेश कुमार को 70000 रुपए रिश्वत लेते की रफ्तार किया. वहीं 8 जनवरी 2025 को केस सं-2 दर्ज की गई। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर सच्चिदानंद सिंह कॉलेज औरंगाबाद के लिपिक मनोज कुमार के खिलाफ 74 लाख 960620 का डीए केस दर्ज कर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी हुई है.  

निगरानी ने 6 फरवरी को पटना में दो दारोगा को किया गिरफ्तार 

निगरानी ब्यूरो ने 16 जनवरी 2025 को केस संख्या 3 दर्ज किया. यह भी आय से अधिक संपत्ति का केस है . पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ 89 लाख 6822 रुपए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दर्ज कर निगरानी ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. 24 जनवरी 2025 को केस संख्या-4 दर्ज कर सीतामढ़ी जिले के पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी भोगेंद्र झा को 51 हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. निगरानी ने अंतिम कार्रवाई 6 फरवरी को किया है.केस संख्या 5 दर्ज कर पटना जिले के रूपसपुर थाने के दो दरोगा रंजीत कुमार और फिरदौस आलम को 50000 रू रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.