Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
31-Mar-2025 09:55 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Vande Bharat Train: बिहार से दिल्ली आने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर एवं अलीगढ़ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ ही पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल भी 2 अप्रैल तक हर दिन पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी।
रेलवे की ओर से 31 मार्च और एक अप्रैल को पटना जंक्शन से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। पटना से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक साबित होगी। स्पेशल वंदे भारत ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर एवं अलीगढ़ के रास्ते गुजरेगी। इसके अलावा पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल भी पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन दो अप्रैल तक पटना जंक्शन से प्रतिदिन चलाई जाएगी।
इस ट्रेन के पटना जंक्शन से चलने का समय 12 बजे निर्धारित किया गया है, जो अगले दिन 04.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 31 मार्च को भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन होते हुए जाएगी। यह ट्रेन भागलपुर से 14.30 बजे रवाना होगी, जो 20.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। अगले दिन 14.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए गुजरेगी। यह ट्रेन 31 मार्च एवं एक अप्रैल को जयनगर से 04.00 बजे चलेगी, जो 11.10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन 04.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।