25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Feb-2025 07:07 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में तैनात दो बड़े अधिकारियों पर सरकार ने मेहरबानी दिखायी है. इसी महीने रिटायर होने जा रहे इन दो अधिकारियों को सेवा विस्तार दे दिया गया है. अब वे अगले एक साल तक अपने पद पर बने रहेंगे. बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक मे इसकी मंजूरी दे दी गयी. सरकार ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और नई नियुक्ति को देखते हुए ये फैसला लिया है.
इन अधिकारियों को मिला सेवा विस्तार
बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में तैनात जिन दो अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है, उनमें पहला नाम विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव का है. 2007 बैच के आईएएस अधिकारी बैद्यनाथ यादव इसी महीने 28 फरवरी को रिटाय़र होने वाले थे. राज्य सरकार ने अपने नियमों को शिथिल करते हुए उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया है. वे नियोजन के आधार पर अगले एक साल तक यानि 28 फरवरी 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे.
शिक्षा विभाग के एक और बड़े अधिकारी को सेवा विस्तार मिल गया है. राज्य के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार पर भी सरकारी मेहरबानी हुई है. 2010 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार भी 28 फरवरी 2025 को रिटायर होने जा रहे थे. लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें नियोजन के आधार पर अगले एक साल तक सेवा में बनाये रखने का फैसला लिया है. यानि पंकज कुमार भी 28 फरवरी 2026 तक पद पर बने रहेंगे.
बता दें कि बैद्यनाथ यादव और पंकज कुमार को शिक्षा विभाग में कई अहम पदों की जिम्मेवारी मिली हुई है. बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग का काम यही दोनों अधिकारी देख रहे हैं. बैद्यनाथ यादव बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड जैसे बोर्ड-निगम का भी काम देख रहे हैं. शिक्षा विभाग में अभी शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग का काम चल रहा है. वहीं, बीपीएससी के जरिये नये शिक्षकों की नियुक्ति भी होनी है. लिहाजा इन दोनों अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है.