बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
24-Feb-2025 07:17 AM
By First Bihar
Bihar Road Accident :बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक पटना के मसौढ़ी में रविवार देर रात बालू लदे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां पइन (पानी भरे गड्डे) में गिर गई। ट्रक ऊपर और ऑटो उसके नीचे था। एक्सीडेंट में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृत लोगों का शव पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला है। यह घटना मसौढी-नौबतपुर मार्ग पर धनीचक मोड़ पर की है।
वही, इस मामले में मसौढ़ी के SDO नव वैभव ने बताया, 'घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। देर रात हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत कार्य चलाया गया। गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।'
जानकारी के मुताबिक ऑटो में सभी मजदूर थे और पटना से मजदूरी करके तारेगना स्टेशन पर उतरे। फिर वहां से ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच पितवांस की ओर से जा रहे बालू लदे ट्रक का एक्सेल टूट गया और ट्रक असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गया। इसके बाद दोनों वाहन पानी भरे गड्ढे में जा गिरे।
ग्रामीणों के मुताबिक, खराट गांव के मजदूर प्रतिदिन अपने गांव से ट्रेन पकड़कर पटना मजदूरी करने जाते हैं। रविवार देर रात पटना से मजदूरी करके तरेगना स्टेशन उतरे थे। वहां से ऑटो पड़कर अपने गांव खराट जा रहे थे। इसी बीच नूरा बाजार के पास हादसा हुआ। ऑटो में करीब 12 मजदूर सवार थे।