ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Summer train: गर्मी में बिहार-यूपी जाने वालों की बढ़ी टेंशन, इन ट्रेनों के बदले शेड्यूल, जानें पूरी जानकारी

Summer train: गर्मियों में बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे ने दिल्ली और आनंद विहार से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया है, जिससे यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है।

24-Apr-2025 03:49 PM

By First Bihar

Summer train: अगर आप गर्मियों में बिहार या उत्तर प्रदेश घूमने या अपने घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से यूपी-बिहार होकर जाने वाली कई ट्रेनों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। यह फैसला गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन के निर्माण के दौरान होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों और टेस्टिंग ब्लॉक के कारण लिया गया है।


रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लंबी दूरी की गाड़ियों को निरस्त करने के बजाय उनके मार्ग और समय में परिवर्तन किया है। इनमें शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन और समय पुनर्निर्धारण जैसे बदलाव शामिल हैं।

बदले गए ट्रेनों के शेड्यूल की जानकारी:

12572 आनंद विहार टर्मिनल–गोरखपुर एक्सप्रेस:

यह गाड़ी 26 अप्रैल, 2025 को आनंद विहार से चलेगी लेकिन गोरखपुर की जगह नकहा जंगल में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। नकहा जंगल से गोरखपुर के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।

05306 आनंद विहार टर्मिनस–छपरा विशेष गाड़ी:

यह ट्रेन 03 मई, 2025 को चलेगी और मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

12557 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस:

यह गाड़ी 27 अप्रैल को 03:00 बजे और 30 अप्रैल, 2025 को 02:00 बजे मुजफ्फरपुर से पुनर्निर्धारित समय पर चलाई जाएगी।

12211 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस:

यह ट्रेन 02 मई को चलेगी और मुजफ्फरपुर से सुबह 05:00 बजे रवाना होगी।


रेलवे ने यात्रियों से की अपील:

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों का ताजा शेड्यूल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वालों के लिए रेलवे का यह बदलाव महत्वपूर्ण है। योजना बनाते समय इन शेड्यूल बदलावों को ध्यान में रखें और यात्रा से पहले अपडेट जरूर देखें।