ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Train News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में...

Train News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Train News: मालदा मंडल में एलएचएस कार्य को लेकर 23 फरवरी को को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

22-Feb-2025 06:47 PM

By FIRST BIHAR

Train News: रेलवे यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। रेल की यात्रा कैसे और सुखद बन सके इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिन रात काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मालदा मंडल में एलएचएस कार्य को लेकर 23 फरवरी को को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।


हाजीपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया है कि मालदा मंडल में नाथनगर-अकबरनगर तथा अकबरनगर-सुलतानगंज रेलखंड के मध्य समपार फाटकों के बदले एलएचएस कार्य हेतु दिनांक 23 फऱवरी को 09.15 बजे से 15.15 बजे तक पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।  


परिचालन रद्द की गयी ट्रेन-

1. गाड़ी सं. 63423/63424 जमालपुर-किउल-जमालपुर मेमू पैसेंजर - 23.02.2025 को


परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन -

1. दिनांक 23.02.25 को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस का परिचालन किउल-झाझा-जसीडीह-दुमका के रास्ते चलायी जाएगी।


आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -

1. दिनांक 23.02.25 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13409/13410 मालदा टाउन-किउल-मालदा टाउन एक्सप्रेस का आंशिक समापन/प्रारंभ भागलपुर में/से किया जाएगा। 


2. दिनांक 22.02.25 को राजेन्द्रनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 13242 राजेन्द्रनगर-बांका एक्सप्रेस का आंशिक समापन किउल में किया जाएग तथा दिनांक 23.02.25 को किउल से ही यह 13241 बांका- राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस बनकर राजेन्द्रनगर के लिए खुलेगी। 


पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन -

1. दिनांक 23.02.25 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 14.05 बजे के बजाए पुनर्निधारित समय 15.20 बजे खुलेगी।