बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
26-Feb-2025 01:47 PM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना में महाशिवरात्रि की धूम के बीच बड़ा हादसा हो गया है। गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन लोग डूब गए हैं। पटना के केलक्ट्रेट घाट पर यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद केलक्ट्रेट घाट पर अफरा तफरी मच गई है। गंगा में डूबे तीनों लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों लापता लोगों को नदी में तलाश किया जा रहा है हालांकि अबतक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद लापता तीनों लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। सैकड़ों लोगों ने गंगा में स्नान किया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन हो गए हैं। इसी बीच पटना में बड़ा हादसा हो गया और तीन लोग गंगा में डूब गए हैं।