बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
09-Feb-2025 11:53 AM
By First Bihar
tejaswi yadav: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल होने के बाद लगातार विपक्ष पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंचे और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली वाला फोर्मला बिहार में काम नहीं आएगा। यह बिहार है। बिहार को समझना इतना आसान नहीं है।
तेजस्वी यादव ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा कि जनता मालिक है और जनता ही फैसला करती है। यह लोकतंत्र की हमारी खूबसूरती है, जनता जिसको वोट देती है, वही सरकार में आता है। तेजस्वी ने कहा कि निश्चित तौर पर 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। हमारी उम्मीद है कि भाजपा ने जो वादे दिल्ली वासियों से किया हैं. उन वादों को पूरा करें, कहीं सिर्फ जुमलेबाजी तक नहीं रह जाए।
वहीं, तेजस्वी ने भाजपा नेताओं के इस बयान पर की दिल्ली झांकी है, बिहार अभी बाकी है परकहा कि यह बिहार है, बिहार समझाना पड़ेगा और बिहार को समझना इतना आसान नहीं है। बिहार में आने के बाद उन्हें समझ में आएगा कि यहां उन्हें क्या करना होगा। इसलिए बिहार को समझाना आसन नहीं होने वाला है।
इधर, दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद बिहार में समय से पहले ही चुनाव की चर्चा फिर शुरू हो गई है। होली बाद चुनाव आयोग की टीम के बिहार आने की चर्चा है। इसे बिहार में समय से पहले चुनावी आहट के रूप में महसूस किया जा रहा है। तेजस्वी को इस बार महागठबंधन की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। हालांकि दिल्ली चुनाव परिणाम देख कर उनका मोराल कमजोर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।