ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar news: कार के सनरूफ से सिर निकालना पड़ सकता है भारी, अब...

Bihar news: कार के सनरूफ से सिर निकालना पड़ सकता है भारी, अब पटना पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

Bihar news: पटना में अब कार के सनरूफ से सिर या शरीर बाहर निकालकर मस्ती करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इसपर सख्ती शुरू कर दी है और ऐसे मामलों में समन व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

03-Jun-2025 09:48 AM

By First Bihar

Bihar news: अब सनरूफ से सिर या शरीर बाहर निकालकर मस्ती करना आपको महंगा पड़ सकता है। पटना यातायात पुलिस ने इस पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 177 और 184 के तहत समन भेजा जाएगा और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर भी नजर

ट्रैफिक पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से ऐसी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपलोड की जा रही ऐसी रील्स और वीडियो भी मॉनिटर की जा रही हैं, जिनमें लोग सनरूफ से सिर या शरीर बाहर निकालते नजर आते हैं।


पुतले से दिखाया गया खतरनाक नतीजा

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने एक डेमो भी जारी किया है, जिसमें ढाई किलो का पुतला सनरूफ से बाहर दिखाया गया है। अचानक ब्रेक लगने पर वह किस तरह बाहर गिर सकता है, यह भी प्रदर्शित किया गया। खासकर बच्चों को सनरूफ से बाहर झांकने देना बेहद खतरनाक हो सकता है।


खाली सड़कों पर स्टंट बना रहे खतरा

जेपी गंगा पथ और अटल पथ जैसी सड़कों पर अकसर युवक सनरूफ से सिर बाहर निकालकर ड्राइविंग करते हुए देखे जाते हैं। कई बार ये लोग स्टंट करते हैं और फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।


पुलिस की सख्ती शुरू

एएसपी ट्रैफिक आलोक कुमार ने बताया कि सनरूफ से सिर या शरीर बाहर निकालकर कोई भी खतरनाक स्टंट करना कानूनन अपराध है। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ऐसे मामलों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


सनरूफ का सही उपयोग क्या है?

धूप सेंकने के लिए, कार में प्राकृतिक हवा के लिए और आपातकाल में इमरजेंसी एग्जिट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है| सनरूफ का इस्तेमाल केवल इन्हीं कारणों के लिए किया जाना चाहिए, न कि स्टंट या दिखावे के लिए।