Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त
27-Feb-2025 06:33 PM
By First Bihar
Shivdeep Lande: अच्छी खासी पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे चुके भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे अब नई पारी की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने खुद इसके संकेत दे दिए थे।अब शिवदीप लांडे शुक्रवार को पटना में बड़ा एलान करने वाले हैं।
दरअसल, बिहार कैडर के IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लाण्डे ने 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी थी। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कोई खास वजह नहीं बताई थी। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ कहा था कि वह आगे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी।
पूर्णिया के IG रहते हुए शिवदीप लांडे ने जब इस्तीफा दिया तो बताया था कि निजी कारणों से वो यह कदम उठा रहे हैं। शिवदीप पांडे के इस्तीफा देने के बावजूद लंबे दिनों तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था लेकिन बीते 15 जनवरी को सुपरकॉप आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर किया था और राष्ट्रपति भवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
इसके बाद शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि, "वो तो खुशबू है हवाओ में मिल जायेगा" वर्दी एक युवा मन का सपना होता है, लेकिन इतनी सतत समर्पित सेवा के बाद चमड़ी ही वर्दी बन जाती है अब जनसदरण से जुड़ने के लिए uniform की जरूरत नहीं है। नौकरी से आगे निकल बिहार की आबोहवा में मिलने का वक्त आ गया है। कहानी का एक अंक संपन्न हुआ, दूसरे का आगाज़”.
शिवदीप लांडे अब आगे कौन सा कदम उठाने जा रहे हैं। इसकी जानकारी देने के लिए उन्होंने पटना में प्रेस वार्ता बुलाई है। 28 फरवरी को प्रेस के सामने वह अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। बिहार के सियासी गलियारे में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि लांडे जल्द ही अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन यह सिर्फ कयास ही हैं। खुद शिवदीप लांडे 28 फरवरी को खुलासा करेंगे कि आगे वह क्या करने वाले हैं। पटना के ताज होटल में शाम चार बजे लांडे अपने अगले कदम का एलान करेंगे।