ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद

बिहार के उद्योगपतियों को राहत, अब बिना नुकसान के वापस करें बंद फैक्ट्रियों की जमीन

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने 'एक्जिट पॉलिसी-2025' लागू की है। इसके तहत उद्यमी 31 दिसंबर 2025 तक बंद पड़ी फैक्ट्री की जमीन वापस कर सकते हैं। शुल्क 10% से 20% तक होगा। भुगतान तीन किश्तों में होगा।

industry

27-Feb-2025 12:57 PM

By First Bihar

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) ने उद्योगपतियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अगर किसी को औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आवंटित हुई थी, लेकिन वहां उत्पादन शुरू नहीं हुआ या कारखाना बंद है, तो अब उद्यमी अपनी जमीन वापस कर सकते हैं। इसके लिए बियाडा ने नई 'एग्जिट पॉलिसी-2025' लागू की है। जमीन वापस करने के लिए 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। यह नीति पुरानी औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ हाल ही में आवंटित नई इकाइयों पर भी लागू होगी। बियाडा द्वारा वापस ली गई जमीन दूसरे उद्यमियों को आवंटित की जाएगी। 


एग्जिट पॉलिसी के तहत बंद औद्योगिक भूखंडों को वापस करने पर उद्यमियों को कुछ शुल्क देना होगा। बियाडा पहले अपना बकाया काटेगा और फिर शेष राशि उद्यमियों को वापस करेगा। शुल्क की दरें इस प्रकार तय की गई हैं। 1 से 3 साल तक बंद फैक्ट्री की जमीन पर 10% शुल्क, 3 से 5 साल तक बंद फैक्ट्री की जमीन पर 15% शुल्क और 5 साल से अधिक समय तक बंद फैक्ट्री की जमीन पर 20% शुल्क देना होगा।  जमीन वापस करने के बाद बियाडा उद्यमियों को चरणबद्ध तरीके से भुगतान करेगा। पहले चार महीने में कुल भुगतान का 40% वापस किया जाएगा। अगले चार महीने में 30% राशि दी जाएगी। शेष 30% राशि उद्यमियों को आठ महीने बाद दी जाएगी। 


बियाडा की 2022 भूमि आवंटन नीति के दायरे में आने वाली नई आवंटित इकाइयां भी इस नीति का लाभ ले सकती हैं। भूमि मद में भुगतान की गई कुल राशि का 10% शुल्क काटकर भुगतान किया जाएगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उद्यमियों को तीन महीने के अंदर अपने निर्माण और मशीनें हटाकर जमीन खाली करनी होगी। अगर किसी उद्यमी ने अपनी जमीन किसी तीसरे पक्ष को हस्तांतरित कर दी है तो वह इस नीति का लाभ नहीं ले पाएगा। जिन उद्यमियों के खिलाफ कानूनी विवाद चल रहा है, उन्हें पहले अपने मामले वापस लेने होंगे। इसका लाभ केवल उन्हीं उद्योगपतियों को मिलेगा, जिनकी जमीन का आवंटन वैध है।


बियाडा का उद्देश्य उद्योगों को पुनर्जीवित करना और बेकार पड़े भूखंडों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना है। इस नीति से उन उद्यमियों को लाभ मिलेगा जो अब अपनी फैक्टरी चलाने में सक्षम नहीं हैं और अपनी जमीन वापस करना चाहते हैं।