ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान

Home / bihar / patna-news / Patna Metro : पटना मेट्रो स्टेशन के लिए राजभवन का जमीन देने से...

Patna Metro : पटना मेट्रो स्टेशन के लिए राजभवन का जमीन देने से इनकार, लेटर लिख कह दी यह बात

Patna Metro : पटना मेट्रो के पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर में 14 स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इसी कॉरिडोर में पटना चिड़ियाघर स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। इ

16-Feb-2025 11:57 AM

By First Bihar

Patna Metro : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो  स्टेशन निर्माण के लिए जमीन देने से राजभवन ने इनकार कर दिया है। इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल चोंग्थू ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि पटना जू परिसर के निर्माण में पहले भी राजभवन की ओर से करीब 34 एकड़ जमीन दी जा चुकी है।


अब राजभवन परिसर की भूमि का हस्तांतरण मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए नहीं किया जाएगा। इसलिए पटना मेट्रो के लिए अस्थायी और स्थायी निर्माण को पटना जू के परिसर में ही कराया जाए। दरअसल, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने राजभवन से स्टेशन निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण के लिए एनओसी मांगा था।


इसके बाद राजभवन के प्रधान सचिव ने पत्र लिखा है। इससे पहले अप्रैल 2022 में भी राजभवन की ओर से जमीन देने से इनकार किया जा चुका है। पटना मेट्रो के पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर में 14 स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इसी कॉरिडोर में पटना चिड़ियाघर स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। इसी स्टेशन के लिए जमीन की मांग की गई थी। पटना जंक्शन और चिड़ियाघर सहित छह स्टेशनों का निर्माण 3060 करोड़ से होना है।


मीठापुर रैंप से विकास भवन और विकास भवन से रूकनपुरा रैंप तक 9.35 किमी में टनल बनना है, लेकिन अब तक निर्माण के लिए एजेंसी का चयन नहीं किया जा सका है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से 27 दिसंबर 2023 को दो भागों में निविदा जारी की गई थी। इसके पहले भाग में रुकनपुरा, राजा बाजार और चिड़ियाघर स्टेशन बनेगा। पाटलिपुत्र एलिवेटेड स्टेशन के बाद रुकनपुरा रैंप से विकास भवन तक टनल का निर्माण होगा। इसके निर्माण पर 1377 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे भाग में विकास भवन, विद्युत भवन और पटना जंक्शन स्टेशन का निर्माण होगा।