ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / President In Patna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पटना पहुंचेंगी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त,...

President In Patna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पटना पहुंचेंगी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जानिये उनके दो दिवसीय दौरे का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

President In Patna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिनों के पटना दौरे पर मंगलवार को पहुंच रही हैं. वे पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में शामिल होने आ रही हैं. लेकिन कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकती हैं.

25-Feb-2025 06:30 AM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिनो के बिहार दौरे पर पटना पहुंच रही है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पटना में सोमवार से ही सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी. पटना एयरपोर्ट, बेली रोड, गांधी मैदान और जेपी पथ(मरीन ड्राइव) जैसे इलाकों में देर रात पुलिस की सघन गश्ती और चेकिंग चलती रही. 

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर के अलग-अलग जगहों पर 40 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. एयरपोर्ट से गांधी मैदान, अटल पथ, जेपी गंगा पथ पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं. सोमवार की दोपहर उनके कारकेड का पूर्वाभ्यास भी किया गया.


जानिये दो दिनों के पटना दौरे में राष्ट्रपति का कार्यक्रम क्या है. 

दरअसल, राष्ट्रपति पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (PMCH) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पटना आ रही हैं. वे इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. ये कार्यक्रम राजधानी के बापू सभागार में होना है. इसके बाद उनका रात्रि विश्राम पटना में ही होगा. बुधवार की सुबह वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी बिहार पहुंच गए हैं. 


11.30 में पटना एयरपोर्ट पर होगा आगमन

सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दिन के 11.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी. एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति समेत राज्य सरकार के तमाम मंत्री औऱ आलाधिकारी उनका स्वागत करेंगे. वहां से सड़क मार्ग से गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार पहुंचेगी, जहां पीएमसीएच का शताब्दी समारोह है.  


आज दिन के 12.15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बापू सभागार में पीएमसीएच शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी. इस कार्यक्रम में डॉक्टरों का बड़ा जुटान होने वाला है. बिहार ही नहीं बल्कि देश-विदेश से करीब 3500 पीएमसीएच के पूर्ववर्ती छात्र अपने आने का रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. 


पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति लगभग सवा घंटे तक मौजूद रहेंगी. इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ कई और नेता शामिल होंगे. शताब्दी समारोह की संचालन समिति के संयोजक डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ-साथ पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे.


तख्त हरमंदिर भी जायेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पटना सिटी में सिखों के प्रमुख धर्म स्थल तख्त हरमंदिर साहिब भी जा सकती हैं. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति का तख्त हरमंदिर साहिब जाने का कार्यक्रम संभावित है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वहां भी तैयारी की गई है.

राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

पीएमसीएच के शताब्दी समारोह और तख्त हरमंदिर साहिब के दौरे के बाद राष्ट्रपति राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी. शाम में वे बिहार के कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात कर सकती हैं. मंगलवार को राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगी. 

बता दें कि बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच का 100 वर्ष पूरा हो रहा है. इस मौके पर शताब्दी समारोह का आयोजन होने जा रहा है. 25 फरवरी 2025 को पीएमसीएच का 100 साल पूरा हो जाएगा. शताब्दी समारोह को लेकर पटना के बापू सभागार में 24 और 25 फरवरी को दो दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.